प्रेम, शांति और आनंद का मसीहा बनें।
हमारी प्रार्थना में बहुत ताकत है । जब हम परमात्मा के समक्ष बैठकर श्रद्धा भाव से प्रार्थना करते हैं तो चमत्कार दिखाई देता है। लेकिन हर वक्त परमात्मा के समक्ष मांगने की आदत ना डालकर, परमात्मा को हरेक कार्य के लिए धन्यवाद देने की आदत डालें। प्रभु के समक्ष सर्वप्रथम आसन पर बैठकर नाम जपने की आदत डालें ।फिर प्रार्थना कर हर एक काम के लिए परमात्मा को धन्यवाद दें । रोज अपना हृदय भगवान से जोड़ और स्तुति करते हुए सच्चे हृदय से धन्यवाद कर ध्यान में बैठे फिर प्रार्थना करें तो कृपा अवश्य होती है । परमात्मा अपने बच्चों में दयालुता देखना चाहते हैं। जब आप किसी के मुसीबत में खड़े होते हैं और क्षमावान बनकर, समस्याओं को सुलझाने वाले बनते हैं। तो भगवान का आशीर्वाद आपको स्वत: प्राप्त होने लगता है।
Must Watch This Video :
Comments
Post a Comment