Posts

Showing posts from October, 2025

खुद को जानने का सरल तरीका

Image
 जीवन के परम उद्देश्य को पाने के लिए तुम्हें अपने को साधना पड़ेगा। हर दिन अपने बुद्धि को शुद्ध बनाओ और इसका प्रयोग कीजिए क्योंकि तुम्हारे अंदर जो दुनिया का शोर चल रहा है, उसे शांत करना पड़ेगा। इसके लिए एकांत स्थान ढूंढें। हम अपनी आत्मा से ही परिचय कर नहीं पाए। इसके लिए अपने को हल्का बनाओ, जिससे तुम मेरे धाम को पहुंच सकते हो। अपने को भार मुक्त करना पड़ेगा। जैसे कमल कीचड़ में बढ़ते बढ़ते परमात्मा के चरणों में पहुंचता है तो उठो तो सही अपने जगह से और अपने को निर्लेप बनाते हुए जीवन व्यतीत करो। Get to know more about this :- 

अपने दिमाग को खाली रखना सीखें

Image
 ध्यान योग के पारायण हो जाइए, मन-मन में उसे धन्यवाद करिए। कर्मयोगी बनकर जिएं, शिकायत से बाहर निकलिए, अपने निज रूप में ठहरना सीखिए, अपनी शांति में रहिए, किसी की गलती को भी समय अनुसार उसे बताएं। सकारात्मक लोगों के साथ रहें, क्योंकि वही आपकी शक्ति है। अकेले रह लेना, लेकिन गलत का साथ नहीं करना। अपने गुरु या निर्देशन का चुनाव भी करना चाहिए। Click Below And Watch Full Video:- 

अच्छी आदतों का अभ्यास करें

Image
 कर्म का बंधन दुख नहीं बनना चाहिए ,कर्म के संस्कार हमारे चित्त पर पड़ते जाते हैं और अंत समय में यह आत्मा के साथ सूक्ष्म शरीर और कारण शरीर के रूप में जाता है आगे चलते हुए ठीक उसी प्रकार का अगला शरीर प्राप्त होगा। हमारे सुख दुख का कारण भी यही है जब कोई चीज हमारी आदत बन जाती हैं तो  वह पुनरावृत्ति मांगती है क्योंकि  जिंदगी को  चलाती है आदतें ।और यह केवल इस जन्म तक नहीं अगले जन्म तक जाती हैं इसलिए परमात्मा से शांति और उमंग  मांगे। जब भी आपके जीवन में यह पूर्ण रूप में रहेगा तो यह आपके कर्म और व्यवहार में भी दिखाई पड़ेगा। Click below and watch full video:-