आनंद और शांति कैसे प्राप्त करें?

जब भी परमात्मा के सामने बैठें तो सच्चे दिल से प्रार्थना करें। उनके सामने आंसू प्रकट कर अपना दिल हल्का कर लें । लेकिन प्रतिदिन रोने की आदत ना डालें। कोई भी विधि - विधान चमत्कार तब करता है जब आपकी श्रद्धा और विश्वास गहरी होती है।अपनी श्रद्धा और विश्वास को आप जितना बढ़ाएंगे उतना ही चमत्कार होगा। परमात्मा के समक्ष प्रतिदिन एक समय में बैठकर प्रार्थना करें। प्रार्थना में बहुत शक्ति और शांति है। जब भी आप जाप करने बैठें तो श्रद्धा से अपने प्रभु का आह्वान करें। फिर जाप करना शुरू करें और इस तरह धीरे-धीरे ध्यान में चलें जाएं। ऐसा करते रहने से आप महसूस करेंगे की आप पर कृपा हो रही है। कोई भी कार्य करें भगवान को याद कर उनको धन्यवाद दें । फिर अपना काम शुरू करें। सोने से पहले भगवान को धन्यवाद देकर सोयें और धन्यवाद करते हुए ही उठें।

Must Watch:


Comments

Popular posts from this blog

जीवन के हर भाव में मेरा स्मरण करना

आप ही अपने मित्र और शत्रु भी हो

चुनौतियों को जीतने की शक्ति ही जीवन की वसंत ऋतु है |