अपनी विनम्रता को बनाए रखना।
किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसकी प्रगति और उसकी सज्जनता ही उसकी ऊंचाई का पैमाना है। जब हम दिल से एक दूसरे के प्रति प्रेम अर्पित करते हैं तो वह हमारे आंखों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। व्यक्ति को अपने अंदर विनम्रता बनाए रखना चाहिए। साथ ही अपने हाथ से दान पुण्य, सेवा, और सहयोग करते रहना चाहिए। इस तरह की सद्भावना वाला मनुष्य भगवान का अति प्रिय होता है। अपने कल्याण के साथ-साथ लोक कल्याण के लिए भी स्वयं को अर्पित करें। लोक कल्याण के लिए किया गया कार्य हमारे जीवन को सार्थक बनता है। अच्छे कार्यों के लिए हमेशा कुछ ना कुछ योगदान देते रहना चाहिए। जो व्यक्ति अपना सर्वस्व अर्पित कर देता है वह भगवान की नजर में सबसे कीमती व्यक्ति होता है।
Must Watch:
Comments
Post a Comment