चुनौतियों को जीतने की शक्ति ही जीवन की वसंत ऋतु है |

 चुनौतियों को जीतने की शक्ति ही जीवन की वसंत ऋतु है |


प्रकृति में हर पल नवीनता का संचार होता रहता है। उसी तरह प्रत्येक व्यक्ति को भी अपना आकर्षण बनाए रखना चाहिए। अपने आप को हर पल संभालते हुए स्वयं को पसंद करना सीखें। जिस तरह बसंत ऋतु के आने पर पेड़ अपना नवीनीकरण करता है। उसी तरह हमारे जीवन में भी पतझड़ आते हैं लेकिन हमें अपनी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। जब हम अपने मन को विचार को और मस्तिष्क को नया बनाते हुए जीवन में आगे बढ़ते हैं। तो हमारे जीवन में बसंत ऋतु आती है। अपनी भक्ति को आगे बढ़ाने के लिए हमें दान पुण्य का कार्य करते रहना चाहिए। जो हमारी शक्ति बन हमें सही मार्ग पर चलाते हुए हमारे जीवन में मुस्कान लाती है। हरेक व्यक्ति को अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए हमेशा सजग सतर्क और सावधान रहना चाहिए। जब हम तीर्थ में या गुरु के पास जाते हैं तो सत्कर्म यज्ञ करते हुए मानसिक रूप से अपनी गलतियां का क्षमा याचना कर एक नये संकल्प के साथ अपनी यात्रा को आगे बढ़ना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

जीवन के हर भाव में मेरा स्मरण करना

आप ही अपने मित्र और शत्रु भी हो